लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- मितौली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रहे सात साल के बालक को रास्ते में कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने बालक को नोच-नोचकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर गांव वाले दौड़े और बच्चे को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। मितौली सीएचसी से बालक को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मितौली क्षेत्र के गांव झाऊपुर निवासी विक्रम वर्मा का सात वर्षीय पुत्र अमन वर्मा बुधवार सुबह घर से तैयार होकर पास के गांव जगना पढ़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के बीच रास्ते में आवारा कुत्तों का डेरा है। अमन को अकेला देखकर कुत्ते उस पर झपट पड़े। बालक बचने को भागा तो कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर, पीठ समेत कई जगहों पर नोच लिया। बच्चे के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों से बमुश्किल उसको बचाया। गंभीर हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.