प्रयागराज, फरवरी 23 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय कारागार नैनी के सामने सोमवार सुबह मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही कक्षा दो की छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं बाइक सवार मामा घायल हो गया, जबकि मौसेरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाते हुए शांत कराया। महेवा पूरब पट्टी की नौ वर्षीय फालिशा पुत्री स्वर्गीय नाजिब हुसैन बेथनी कॉन्वेंट में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने मामा वलीउल्लाह और छह वर्षीय मौसेरे भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। केंद्रीय कारागार के सामने अचानक दूसरी बाइक से टक्कर के बाद वालीउल्लाह की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे ...