बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- स्कूल जा रही 14 साल की पूजा पुत्री प्रताप दफौटी पर एक कुत्ते ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घायलावस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उसे रैबीज के टीके लगाए गए हैं। डॉ. देवीदत्त शुक्ला ने बताया बच्ची के हाथ पैर में घाव ज्यादा है, उपचार कर घर भेज दिया है। इधर कुत्तों के लगातार हमलावर होने से अभिभावक चिंतित हैं। उन्होंने नगर पालिका से कटखने कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...