पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पूरनपुर। स्कूल जाने वाली आठवीं की एक छात्रा को शोहादा रास्ते में घेरकर आए दिन छेडछाड करता था। छात्रा ने परिजनों को सूचना दी। परिजन शोहदे के घर शिकायत करने गए तो वह लड़ने पर आमदा हो गया। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 बर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। रोजाना स्कूल जाते समय गांव का रहने वाला आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। 15 दिसबंर को भी छात्रा स्कूल जा रही थी। इस दौरान आरोपी बाइक लेकर पहुंच गया। उसने रास्ता रोककर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। स्कूल पहुंची छात्रा ने शिक्षिकाओं को घटना के बारे में बताया। उनके मोबाइल से अपने पिता को जानकारी दी। उसके बाद छात्रा के माता पिता स्कूल पहुंचे। वह घबराई छात्रा को घर ले गए। उसकी...