बलिया, फरवरी 16 -- रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-फेफना मार्ग पर रेखहां चट्टी के पास सोमवार को सुबह करीब नौ बजे सड़क पार कर स्कूल जा रहा बालक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे यहां से इलाज के लिए मऊ ले गए। वहां से गंभीर स्थिति में वाराणसी भेज दिया गया।उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों पर समय से स्कूल नहीं आने और शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विद्यालय को घेर लिया और सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल, सीओ आलोक कुमार गुप्त, एसडीएम रवि कुमार...