बरेली, मार्च 12 -- 11वीं की छात्रा के भाई ने स्कूल जाने को मना किया और विरोध करने पर अपनी बहन की बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र की छात्रा ने बताया कि वह खेड़ा के समीप एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने के कारण वह स्कूल नहीं जा रही है, घर पर ही मोबाइल से तैयारी कर रही है। वह मंगलवार की सुबह मोबाइल से पढ़ाई कर रही थी, उसी समय उसके बड़े भाई ने मां से कहाकि मोबाइल पर वह किसी से बातें करती है, उसे अब स्कूल नहीं भेजा जाएगा। मां ने बेटे से कहाकि उसकी पढ़ाई बंद नहीं होगी, किसी ने बेटी की गलत शिकायत की है। इसी बात पर भाई उत्तेजित हो गया और बहन को पीट दिया। उसके सिर में लोहे का चिमटा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने छात्रा को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने छात्रा का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.