बाराबंकी, दिसम्बर 9 -- कोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। जो 6 दिसंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। सोमवार को पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने रविवार को कोठी थाने में बेटी के लापता होने की सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...