सहारनपुर, नवम्बर 4 -- नगर के मोहल्ला शेखज़ादगान में पांच वर्षीय रिहांश उर्फ नोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव का पैतृक गांव में में अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी रवि सैनी का पांच वर्षीय पुत्र रिहांश सैनी उर्फ नोनी सैनी अपनी मां सोनिया से यह कहकर अपने कमरे में चला गया कि वह स्कूल जाने की तैयारी कर रहा है। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे देखने कमरे में पहुंची, तो कमरे में रिहांश को फर्श पर पड़ा था। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी तुरंत कमरे में पहुंचे। परिजनों द्वारा नोनू को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन बालक को सहारनपुर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां भी चिकित्सक ने उसे मृ...