हैदराबाद, फरवरी 21 -- हार्ट अटैक के चलते युवाओं की मौत के मामले बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। इस बीच तेलंगाना का एक केस चौंकाने वाला है। महज 16 साल की श्री निधि की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जो 10वीं क्लास की छात्रा थी। श्री निधि को उस वक्त हार्ट अटैक आया, जब वह स्कूल जा रही थीं। महज 16 साल की लड़की अटैक की घटना ने सभी को चौंका दिया है। अटैक के तुरंत बाद श्री निधि को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दूसरे अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया। रामरेड्डी मंडल के सिंगारपल्ली गांव की रहने वाली श्री निधि स्कूली पढ़ाई के लिए कामारेड्डी में रहती थी। परिजनों का कहना है कि श्री निधि को सीने में दर्द हुआ था और वह गिर पड़ी। यह घटना स्कूल के एकदम पास ही हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही श्री निधि को अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.