गोरखपुर, फरवरी 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय एक युवक छात्रा से छेड़खानी करता है। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री स्कूल पढ़ने जाती है तो रास्ते में आरोपित रमेश रोककर उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने के साथ अपना मोबाइल नंबर जबरन दे दिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को धमकाया कि किसी से बताया तो जान से मार देगा। बेटी रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां से आपबीती सुनाई। आरोप है कि इसकी शिकायत लेकर परिजन आरोपित के घर पहुंचे तो उसकी मां गाली गलौज करने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.