नई दिल्ली, जनवरी 19 -- शुभमन गिल भारत के पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिनकी अगुआई में टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के हाथों किसी वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को मेहमान टीम ने इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में भारत को 41 रन से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। पहली बार न्यूजीलैंड की किसी टीम ने भारत को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी। इस बीच एक क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर ने शुभमन गिल की कप्तानी की गलतियां गिनाते हुए उन्हें स्कूल जाने और कप्तानी सीखने की सलाह दी है। न्यूजीलैंड के हाथों भारत की वनडे होम सीरीज में पहली हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने शुभमन गिल की कप्तानी पर तंज कसा है। अली ने अपने यूट्यूब शो 'द गेम प्लान' में तंजिया लहजे में कहा, 'इसका श्रेय भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.