जमशेदपुर, फरवरी 13 -- सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट हो चुके विद्यार्थियों को अब फिर से स्कूल लाने की तैयारी की जा रही है। हर सत्र में 1000 से अधिक बच्चे ड्रॉपआउट होते हैं। 2024-25 सत्र में 1500 विद्यार्थी ड्रॉपआउट हुए थे, जिनमें पहली कक्षा से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थी शामिल हैं। अब स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। 2025-26 सत्र में बाल पंजीकरण के अनुसार, लगभग 1100 से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है। बाल पंजीकरण के दौरान ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है। इन सभी विद्यार्थियों का नए सत्र में नामांकन कराया जाएगा और उन्हें फिर से स्कूल लाया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को वापस शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूलों में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमे...