शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- कलान में नवीन शिक्षा सत्र के बच्चों की अधिक भागेदारी के लिए शिक्षा विभाग ने अभिभावकाें को जागरूक करने के लिए रैलियों का आयोजन किया है।मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों की रैली को चेयरमैन हरनारायण गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के बच्चों के हाथों में पटिट्काओं में जागरूक करने के लिए कई तरह स्लोगन लिखे थे।वहीं खजुरी गांव के कंपोजित विद्यालय में नवीन सत्र के पहले दिन शिक्षक धर्मेंद्र पाल, सत्यवीर सिंह ने स्कूल आए बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।इस मौके पर बीईओ सतीश मिश्रा, इंर्चाज अर्पणा सिंह, सोनिका गुप्ता, विनोद गुप्ता सहित कई शिक्षक गण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.