कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- नगर पंचायत चरवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय प्रथम के शिक्षकों व बच्चों द्वारा ईओ व बीईओ के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान अन्तर्गत जागरूकता रैली निकली गई। रैली चरवा दक्षिण थोक से होते हुये पनवरिया, गुवारीपर जैसे विभिन्न मोहल्लों से गुजरकर चरवा मुख्य मार्ग टाटा से होकर पुन: विद्यालय में समाप्त हुई। जागरूकता रैली के दौरान जगह-जगह अभिभावकों से मिलकर उनके नौनिहालों को आंगनवाड़ी केन्द्रों व प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराने व प्रतिदिन उत्साह से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि डीएम के निर्देशानुसार नगर पंचायत चरवा में शिक्षा और स्वास्थ्य की गुणवत्ता मानकों में लगातार सुधार किये जाने की आवश्यक्ता है। तीन से छ: वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी में व छ: वर्ष के ऊपर के बच्चों को प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.