कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख के नादेमऊ रोड स्थित आरपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बाहर 8 फरवरी को विद्यालय की छुट्टी से पहले कुछ लोगों ने अवैध तरीके से सीमेंट के पिलर से बने स्कूल के गेट को गिराकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने थाने में मामले की तहरीर दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि 5 फरवरी को स्थानीय प्लाट मालिक की सहमति से स्तंभ का निर्माण कराया गया था, लेकिन अगले ही दिन प्लाट स्वामी ने बिना सूचना के शिकायत दर्ज करा दी। प्रशासन के निर्देश पर विद्यालय प्रबंधन स्वयं स्तंभ हटवाने को तैयार था। इसी दौरान प्लॉट स्वामी पंकज पाल अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ छुट्टी से लगभग 30 मिनट पहले मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए स्तंभ गिराने लगे। विद्यालय प्रशासन ने किसी तरह छात्रों व अभिभावकों क...