उरई, दिसम्बर 6 -- एट। थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी निवासी संजीव कुमार राजपूत ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र प्रशांत राजपूत कस्बा एट में संचालित स्कूल गुरुकुलम के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे निकला। कोचिंग पढ़कर चार बजे घर आ जाता। पुत्र जब घर नहीं आया तो वो लोग परेशान हो गए। स्कूल व कोचिंग में जानकारी की तो पता चला कि स्कूल एवं कोचिंग में नहीं गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़के की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...