मुरादाबाद, फरवरी 12 -- स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता हो गई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला की 16 वर्षीय पुत्री 11 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे इंटर कॉलेज पढ़ने के लिए घर से निकली थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि ग्राम मलकपुर सैमली थाना डिलारी निवासी जुबेर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में सुल्तान पुत्र हबीब, नईम पुत्र अब्बू खां तथा नब्बू पुत्र मुन्ने निवासी मलकपुर सैमली ने भी सहयोग किया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.