मुंगेर, फरवरी 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने को लेकर हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में पिता ने बताया कि उनकी पुत्री जो नगर के पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। 16 फरवरी की सुबह लगभग 8 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। उसके पास एक मोबाइल फोन भी था, जिसका नंबर बंद बताया जा रहा है। बीते दो दिनों से हमलोगों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।पीड़ित पिता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हवेली खड़गपुर पुलिस से छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इधर हवेली खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.