फतेहपुर, फरवरी 10 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा क्षेत्र से मंगलवार सुबह स्कूल गई एक किशोरी देर शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि किशोरी को कथित प्रेमी बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...