मुंगेर, फरवरी 5 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी प्रभावती उच्च विद्यालय खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम निखिल धनराज के निर्देश पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलोत कुमार ने दो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में विद्यालय खेल मैदान के समीप रहने वाले श्याम सुंदर प्रसाद सिंह एवं प्रदीप सिंह को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन दोनों व्यक्तियों द्वारा विद्यालय के खेल मैदान का अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे छात्रों और स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दो व्यक्तियों के विरुद्ध अतिक्रमण को ...