बक्सर, जनवरी 15 -- युवा के लिए ---- पत्र जारी जिले के सरकारी स्कूली व कॉलेजों में आयोजित होगा कार्यक्रम स्कूल के बच्चे अपने आस-पास के ग्रामीणों को करेंगे जागरूक नावानगर, एक संवाददाता। भूकंप एक गंभीर आपदा है। इससे बचाव और जानमाल के होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक ने एक पत्र जारी कर 15 से 29 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में 15 से 29 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाये। विभागीय आदेश पर होने वाले कार्यक्रम में जन जागरूकता, गोष्ठी व मॉक ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे स्कूली बच्चे अपने आस-पास के...