अंबेडकर नगर, जून 21 -- वैश्विक योग की 11वीं वर्षगांठ पर स्कूल कॉलेजों में भी योग हुआ। नगर के रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो शेफाली सिंह के निर्देशन एवं शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में योग हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका कशिश द्विवेदी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, उष्ट्रासन, शवासन, प्राणायाम, कपालभाती, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। छात्राओं के साथ प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, डॉ रवींद्र कुमार वर्मा, डॉ अनूप पांडे, डॉ विद्याधर मिश्र, डॉ सतीश कुमार उपाध्याय, डॉ सुनीता सिंह, सीता पांडे, डॉ सीमा यादव, संगीता, डॉ महेंद्र यादव, डॉ भानु प्रताप राय ने योग किया। वहीं विदुषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गौरा बसंतपुर में योग प्रशिक्षक डॉ एसपी पाण्डेय व नंदकिशोर तिवारी ने योगाभ्यास कराया।...