पटना, फरवरी 21 -- अनजान ई-मेल, एसएमएस, सोशल मीडिया पर आने वाले संदेश को क्लिक ना करें। ई-मेल आईडी के पासवर्ड को कैसे मजबूत रखें कि साइबर ठगी ना हो। सार्वजनिक लेनदेन के समय किन बातों का ख्याल रखें। वेबसाइट या सोशल मीडिया पर किन तरह की जानकारी से बचें। इस तरह के तमाम साइबर ठगी से बचने और सुरक्षित रखने के टिप्स अब स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं दी जा रही है। इसके लिए दूरसंचार विभाग द्वारा सभी निजी और सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उप महानिदेशक प्रशासन मनीष कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के शिकार खासकर किशोर भी हो रहे हैं। इससे उन्हें बचाया जा सके, इसके लिए कॉलेज और स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सिम कनेक्शन लेने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। बताया कि 18 साल से अधिक उम्र वाले किशोर ही अपने नाम से सिम...