पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया ऑब्स एंड गायनी सोसायटी के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। कैंसर जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन महिला डॉक्टरों की टीम ने केहाट थाना स्थित सर सैयद अकादमी, पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं रामबाग हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर पर चर्चा की गई। सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा ने कहा कि सही जानकारी और नियमित स्वास्थ्य जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। चिकित्सकों ने बताया कि असामान्य ब्लीडिंग, लंबे समय तक मासिक धर्म, पेल्विक दर्द, अचानक वजन कम होना, थकान, गांठ या नि...