पटना, दिसम्बर 2 -- महिला पुलिस अब स्कूल और कॉलेजों के बाहर सादे लिबास में तैनात रहेंगी। यदि महिलाओं के साथ किसी तरह की कोई घटनाएं हुई तो पुलिस फौरन उनकी मदद के लिए वहां पहुंच जाएगी। शक्ति सुरक्षा दल के तहत यह पहल शुरू होगी। सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने मंगलवार को कहा कि शक्ति सुरक्षा दल के दो हेल्पलाइन नंबर पर एक माह में 1909 महिलाओं और युवतियों ने शिकायत की है। गठित टीमों ने 62 युवतियों की काउंसलिंग की, उसमें 45 शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। 23 शिकायतें संबंधित थाने को निपटारे के लिए भेज दी गई है। शक्ति दल ने युवती को छेड़खानी से बचाया : शक्ति दल को एक युवती ने फोन कर बताया कि कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान के दुकानदार उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। सूचना मिलते ही शक्ति सुरक्षा दल टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि,...