कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कौन्डिनिया पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को कमेटी की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। इसकी घोषणा स्कूल के चेयरमैन राजीव रंजन सिंह ने की है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत देते हुए विद्यालय ने शुल्क में विशेष छूट की भी घोषणा की है। एक ही अभिभावक के दूसरे बच्चे को 10 प्रतिशत तथा तीसरे बच्चे को 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कौण्डिन्य फाउंडेशन के तहत मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। टॉपर्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी। खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...