शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- स्कूल के सामने मीट की दुकान संचालित होने पर सभासद सहित मोहल्ले के तमाम लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने जमकर हंगामा काटा और अधिकारियों से शिकायत की। बुधवार को सभासद आसिफ खान छोटू ने बताया कि मोहल्ला दिलाजाक में नदीम के द्वारा स्कूल के सामने अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार स्कूल के बच्चे एवं उनके परिवार के लोग इसका विरोध कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सभासद ने मोहल्ले के लोगों के साथ बुधवार को दुकान के बाहर जमकर हंगामा काटा। लोगों ने कहा कि मोहल्ले में अवैध रूप से चल रही दुकान को तत्काल बंद कराया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अकरम, हाशिम, जीशान, सैफी, अलिम, कासिम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...