हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग प्रतिनिधि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह रविवार को कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत स्थित किड्स कैंपस जॉन स्कूल तथा गदोखर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। किड्स कैंपस जॉन स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ढेंगुरा पंचायत के उप-मुखिया गुलाम सरवर और दिलशाद समेत कई लोग मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने सिटी पब्लिक स्कूल, गदोखर में आ...