जहानाबाद, फरवरी 19 -- मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के तमाम कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई लिखाई का कार्य स्कूल के समय के साथ ही हो रहा है, जिससे छात्रों को काफी परेशानी हो रहा है। गौरतलब हो कि प्रदेश की सरकार द्वारा स्कूल के समय में कोचिंग संचालन का प्रतिबंध लगा दिया गया था और यह भी निर्देश दिया गया था कि स्कूल के समय में किसी तरह का कोचिंग संचालन पर कार्रवाई की जायेगी। ऐसा होने पर बच्चे नियमित तौर पर स्कूल आ सकेंगे और शिक्षा ग्रहण करेंगे। लेकिन प्राय कोचिंग संस्थान सुबह से लेकर शाम तक संचालित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के साथ द्वंद्व की स्थिति उत्पन्न हो रही है कि कोचिंग या स्कूल जाएं। अगर स्कूल जाते हैं तो कोचिंग छूट जाती है और कोचिंग जाते हैं तो स्कूल छूटता है। दोनों करने के चक्कर में छात्रों को ना ही कोचिंग का क्लास हो रहा है और न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.