मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटियासा जलाल मध्य व माध्यमिक विद्यालय के शौचालयों में गंदगी पर भड़के बच्चे और ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा किया। निवर्तमान विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजमंगल सिंह और ग्रामीणों ने हेडमास्टर अजीत कुमार पर मनमानी का आरोप लगाया है। बताया कि एचएम को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की परवाह नहीं है। बताया कि चार शौचालय विद्यालय परिसर में है, लेकिन किसी की सफाई नहीं होती है। मध्य विद्यालय के 600 एवं उच्च विद्यालय के 400 सहित 1000 से ज्यादा बच्चे स्कूल में नामांकित हैं। स्कूल परिसर में गंदगी का ढेर लगा है। ग्रामीणों ने सफाई के नाम डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर गबन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ब्रह्मदेव सिंह, ललन कुमार, विवेक कुमार सहित दर्जनों ने बताया कि स्कूल की स्थिति बदतर हो गई है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.