छपरा, फरवरी 16 -- दाउदपुर (मांझी)। आइडियल पब्लिक स्कूल, दाउदपुर का 10वां वार्षिकोत्सव सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नंदलाल सिंह कॉलेज, जैतपुर के डॉ. प्रो. आशीष कुमार, निदेशक धर्मेंद्र प्रसाद, प्राचार्य राजीव कुमार एवं रमाकांत प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई। ओमप्रकाश कुशवाहा, हरिमोहन सिंह गुड्डू, रघुनाथ प्रसाद व दाउदपुर मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षिता, कृति दिया, मानसी, चुलबुल, बुलबुल, अदिति, रितिका, खुशी, अनन्या, प्रियांशु, अभय, हर्षित एवं उत्कर्ष सहित अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व लघु नाटक की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंच ...