सासाराम, फरवरी 4 -- बिक्रमगंज। गोड़ारी स्थित एपीएस पब्लिक स्कूल के 12 वें वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रमों की भरमार रही। इस मौके पर छात्राओं द्वारा माथे पर तिलक,आरती व पुष्पवर्षा कर पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप आत्मीय स्वागत की गई। उद्घाटन एसडीएम प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश व सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने नृत्य,नाटक,समूह गीत व विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अध्यक्षता निदेशक अविनाश कुमार ने की। संचालन नागेश्वर तिवारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...