नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा। सोरखा गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोलने की मांग को लेकर गांव के बारातघर में रविवार को पंचायत की गई। इसकी अध्यक्षता बीर सिंह यादव और संचालन रवि यादव ने किया। लोगों ने इस मामले में प्राधिकरण पर जमीन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। बुधवार को इस मामले में लोग नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिलकर अपनी बात रखेंगे। रवि यादव ने कहा कि इस मांग पर विधायक पंकज सिंह ने संज्ञान लिया था और मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी लेकिन प्राधिकरण के विभाग में यह पत्र अब तक लंबित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...