बलिया, दिसम्बर 18 -- बैरिया। क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कालेज दलनछपरा के प्रधान लिपिक 56 वर्षीय शैलेश कुमार सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मनियर गांव के निवासी शैलेश बलिया स्थित अपने मकान में रहते थे। विद्यालय आने के लिए वे गुरुवार की सुबह ट्रेन पकड़ने बलिया स्टेशन पर पहुंचे थे। अचानक वे स्टेशन पर ही गिर गये। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना विद्यालय में पहुंचते ही शोक छा गया। विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश राय, शिक्षक सुदामा सिंह, कमान्तक पांडे, संजय कुमार सिंह आदि ने शोक जताया। विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक-कर्मचारी उनके गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...