लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- खमरिया, संवाददाता। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्र लापता हो गई। पिता की तहरीर पर धौरहरा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों के अनुसार किशोरी स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन न स्कूल पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की। पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का कहना है कि किशोरी अक्सर एक मोबाइल नंबर पर बातचीत किया करती थी। जिसके आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। थाना धौरहरा पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...