कानपुर, जनवरी 1 -- चकेरी। घर से 29 दिसंबर को स्कूल जाने के लिए निकली 15 वर्षीय हाई स्कूल की छात्रा लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दबौली वेस्ट निवासी 15 वर्षीय छात्रा के पिता के अनुसार बेटी सुबह आठ बजे स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर को जब बेटी घर नहीं आई तो तलाश शुरू की। पता चला बेटी स्कूल ही नहीं गई। आरोप लगाया कि दबौली वेस्ट बाबा की बगिया निवासी आकाश कटियार बेटी को बहला- फुसलाकर कहीं ले गया। पीड़ित के अनुसार जब आकाश के मोबाइल पर कॉल की तो गालीगलौज करने लगा। धमकी दी कि 'तुम्हारी लड़की मेरे पास है, हम लोगों को ढूंढने कोशिश मत करना और कोई रिपोर्ट भी मत कराना, वरना तुम लोगों को जान से मरवा सकता हूं'। इसके बाद उन्होंने गोविंदनगर थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह...