देहरादून, जनवरी 25 -- देहरादून। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिंदाल पुल स्थित मलिन बस्ती से एक 14 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र शनिवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बिंदाल पुल बस्ती निवासी विनीता पत्नी राहुल ने कोतवाली नगर में दी तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि स्कूल और आसपास के दोस्तों व रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन अभिनव का कहीं पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...