गंगापार, फरवरी 11 -- सप्ताह भर पूर्व घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकला छात्र कई दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंच सका। बेटे के लापता हो जाने से परिजन उसकी खोज में दर-दर भटक रहे हैं। पिता बुधवार को पुलिस के पास पहुंच बेटे के गुम हो जाने की तहरीर दी। बिजौरा गांव के सूर्य लाल पुत्र छबिनाथ का 15 वर्षीय पुत्र करन सिरसा कस्बे में स्थित राम प्रताप इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र है। वह भोजन करने के बाद सुबह आठ बजे के लगभग पढ़ाई करने के लिए निकला फिर शाम को घर नहीं पहुंच सका। बेटे के घर न पहुंचने पर पिता ने संभावित स्थान पर फोन कर लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...