छपरा, फरवरी 7 -- रसूलपुर। थाना क्षेत्र स्थित चनचौरा- माधोपुर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभी भी मात्र छह कमरों में 12 वीं तक की कक्षायें चलाने पर शिक्षक मजबूर हैं जब कि स्कूल निर्माण के लिए छ महीने पहले माधोपुर गांव के ग्रामीण उपेन्द्र उपाध्याय ने अपनी करीब 10 कट्ठा जमीन दान देने की सहमति से संबंधित लिखित आवेदन शिक्षा विभाग को दे दिया था। जमीन रजिस्ट्री कराने में जिला प्रशासन को छ महीना भी कम पड़ गया है। परिणाम है कि पोषक क्षेत्र के अभिभावकों में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है।प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने बताया कि छ महीने बाद सरकारी अमीन आकर जमीन दाता की उपस्थिति में जमीन की मापी कर ली है।उसके रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होने की संभावना है। फिलहाल जैसे तैसे मैनेज कर 12 वीं तक की करीब चार सौ बच्चों की नियमित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.