ललितपुर, फरवरी 3 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक मोहल्ला में रहने वाली एक छात्रा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली और फिर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद परिजनों ने मध्य प्रदेश निवासी एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस में फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 31 जनवरी को उसकी 16 वर्षीय पुत्री स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिवार के सभी लोग चिंता में पड़ गए और उसकी तलाश में जुटे रहे। पुत्री की सहेलियों, स्कूल प्रशासन और रिश्तेदारों से जानकारी प्राप्त की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसे एक जगह से मालूम चला कि उसकी पुत्री को समीपवर्ती मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद अंतर्गत थाना चंदेरी क...