हापुड़, दिसम्बर 17 -- देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन ना तो वह स्कूल पहुंची और ना ही घर। परिजन ने लापता छात्र की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगने पर पीड़िता की मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गांव असौड़ा के मोहल्ला पीर निवासी एक महिला ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली पुत्री बीती 13 दिसंबर की सुबह आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन तय समय के बाद भी छात्रा स्कूल से घर नहीं पहुंची। जिसके बाद पीड़ित छात्रा की मां ने स्कूल में संपर्क किया तो पता लगा कि छात्रा स्कूल आई ही नहीं थी। पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...