बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। ग्राम पंचायत अमारा के मजरा चुन्नू डेरा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक विद्यालय के पहुंच मार्ग में अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। ग्रामीण श्रीपाल, रामचंद्र, रामसरन, रामखेलावन, मनोज, लालामन, उदितनारायन, उर्मिला, जगदेव, राजेश, श्यामबाबू आदि ने बताया कि स्कूल बनने से पहले कच्चा संपर्क मार्ग रहा है। अतिक्रमण के कारण यह दलदल में तब्दील है। इस कीचड़ भरे रास्ते में लोग व बच्चे कई बार गिरकर चोटहिल हो चुके हैं। कुछ लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण कर लिया है रास्ता नहीं बनने दे रहे। जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान ने पत्र लिखकर संयुक्त टीम गठित कर रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर आरसीसी स्वीकृत करने का पत्र जिलाधिकारी को दिया है।

हिंदी हिन्दु...