सहारनपुर, जनवरी 21 -- देवबंद-सहारपुर स्टेट हाइवे स्थित एक स्कूल के ग्राउंड में खड़ी छात्र की बाइक चोरी हो गई। छात्र के पिता ने खानकाह पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी की तहरीर देते बाइक बरामद कराए जाने की गुहार लगाई। छात्र यतिन के पिता प्रदीप सैनी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति उसके पुत्र ने स्कूल के बराबर स्थित ग्राउंड में बाइक लॉक कर खड़ी की थी। जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद आया तो वहां बाइक नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...