नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 स्थित स्कूल में गुरुवार को छात्रा एक घंटे से अधिक समय तक बाथरूम में बंद रही। छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पिता ने मामले की शिकायत जिला अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी गुरुवार को करीब एक घंटे से अधिक समय तक स्कूल के बाथरूम में बंद रही। किसी ने बाहर से बाथरूम के दरवाजे की कुंडी बंद की थी। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब मामले की शिकायत छात्रा ने शिक्षिका से की तो उल्टा उसके साथ ही बदसलूकी की गई। इसके साथ उससे माफीनामा भी लिखवाया गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़...