बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, इटवा नगर में शिक्षक एवं बच्चों के बीच कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इसमें जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह के द्वारा कैंसर के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी अपने या संबंधियों को अगर मुंह में छाला है जो बहुत दिनों से ठीक नहीं हो रहा है या महिलाओं में स्तन में किसी भी तरह गांठ या खून का रिसाव हो रहा है या रजोनिवृत्ति के बाद भी अत्यधिक रक्तस्राव के साथ माहवारी हो रहा है या योनिमार्ग से दुर्गंध युक्त रिसाव हो रहा है। साथ ही किसी भी व्यक्ति का अगर तील या मस्सा में तेजी से वृद्धि हो रहा है या पैखाने के रास्ता से पस या खून आ रहा है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर जा कर इसकी जांच करवायें। क्योंकि यह लक्षण क...