बलिया, फरवरी 1 -- बिल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में शुक्रवार ओ बच्चों ने विविध रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सीबीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित समारोह में डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलती है। प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने छात्रों को अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेघावियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इस मौके पर सचिव केके मिश्र समेत छात्र, शिक्षक और अविभावक थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.