बेगुसराय, मार्च 20 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागी हिंदी में दो भवनों का निर्माण कार्य पिछले करीब दो दशक से अधूरा पड़ा है। इस अवधि में इस स्कूल के कई प्रभारी बदल गए हैं या सेवानिवृत्त हो गए हैं। वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक को अबतक विद्यालय का विधिवत प्रभार नहीं मिला है जिसके कारण दो अधूरे कमरों के निर्माणकार्य को पूरा करने के कार्य में पेंच फंसा हुआ है। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागी हिंदी में वर्ग कक्ष की कमी को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2003-04 में करीब 7 लाख की प्राक्कलित राशि से दो कमरा निर्माण की स्वीकृति मिली है। विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक अमित राय द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। विद्यालय परिसर में दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसमें एक कमरा नीचे तल पर और एक कमरा ऊपरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.