प्रयागराज, फरवरी 1 -- अशोक नगर नेवादा स्थित डिवाइन हार्ट स्कूल प्रबंधक ने अपने ही पूर्व लेखा कर्मचारी पर फर्जी रसीद का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। प्रबंधक आकाश गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, राजरूपपुर का करन स्कूल में तीन साल तक लेखा कर्मचारी पद पर कार्यरत था। आरोप है विद्यालय के आंतरिक जांच व अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर करन द्वारा कई अभिभावकों से विद्यालय शुल्क के नाम पर नगद और ऑनलाइन के माध्यम से धनराशि प्राप्त कर गबन किया। विद्यालय के आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज नहीं किया। अभिभावकों को फर्जी बिल भी दिया। आरोप है कि अभिभावकों से मिले शुल्क की राशि को अपने व अपने पिता सहित अन्य परिवारजनों के बैंक खाते में भेज दिया। इसके बाद करन बिना सूचना दिए ही स्कूल छोड़कर फरार हो गया। कैंट थाना...