रुडकी, फरवरी 5 -- मच्छी मोहल्ले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर के आसपास के होटल स्वामियों और दुकानदारों ने सीवर और गंदी नालियों का पानी छोड़े जाने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले करीब 40 नौनिहाल बच्चों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय परिसर में आसपास के दुकानदारों और होटल स्वामियों ने अपनी सीवर लाइन खोल दी। इससे खुले में बह रहा गंदा पानी दुर्गंध फैला रहा है। बच्चों को कक्षाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहीं खेलकूद और मध्याह्न भोजन के समय भी संक्रमण का डर बना रहता है। अभिभावकों का कहना है कि गंदे पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बच्चे पहले ही खांसी, बुखार और एलर्जी की शिकायत कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.