आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल डैम रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब दुकान के समक्ष धरना दिया और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बैनर और तख्तियां लेकर शराब दुकान बंद कराने को लेकर नारेबाजी की। प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि शराब दुकान के कारण डैम रोड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे स्थानीय महिलाओं और बच्चों को काफी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। स्कूल और मंदिर के सामने है शराब दुकान : महिलाओं का कहना था कि स्कूल और मंदिर के सामने शराब दुकान है। लोग शराब पीकर बोतल सड़क पर फोड़ दे रहे हैं। शराब की वजह से महिलाएं कम उम्र में विधवा हो जा रही हैं। महिलाओं ने चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.